ठाणे

Published: Dec 25, 2020 08:11 PM IST

दुर्घटनानगर विकास मंत्री का वाहन दुर्घटना का शिकार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे. राज्य के नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का वाहन गुरुवार को नवी मुंबई (Navi Mumbai) स्थित टोल नाके पर दुर्घटना (Accident) का शिकार हो गया। हालांकि इस हादसे में नगर विकास मंत्री शिंदे को मामूली चोटें आई हैं। इस दुर्घटना के बाद कहा जा रहा है कि इसके पीछे अघोरी विद्या का असर है। 

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नवी मुंबई के वाशी टोल नाके (Vashi Toll Plaza) पर हुए सड़क हादसे में नगर विकास मंत्री के टोयोटा एसयूवी कार (Toyota SUV CAR) क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं नगर विकास मंत्री के बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके अंगूठे में मामूली चोट लगी है। फिलहाल वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों पहले पालघर के विक्रमगढ़ तहसील में आने वाले जव्हार पुलिस थाने की सीमा में र्कोहे तलावली में एक घर में मंत्री एकनाथ शिंदे के फोटो के सामने अगरबत्ती जलाकर अघोरी काला जादू किया जा रहा था।

इस मामले में स्थानीय अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। कहा जा रहा था कि यह अघोरी पूजा नगर विकास मंत्री के अनिष्ट के लिए किया गया है। इसी का परिणाम दुर्घटना को बताया जा रहा है। वहीं मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि ऐसी अघोरी पूजाएं होती रहती हैं। इस पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। इस पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई हो गई है। ऐसी पूजाओं से किसी तरह की घटनाएं घटित नहीं होती हैं। समाज को इससे सावधान रहने की जरूरत है।