ठाणे

Published: May 09, 2021 11:05 PM IST

Thane Corona Updateठाणे जिले में भी कम हो रहे कोरोना के मरीज, मिले 1,752 नए केस, 50 की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
PTI Photo

ठाणे. रविवार का दिन ठाणे जिले (Thane District) के वासियों के लिए राहत भरा रहा है क्योंकि कोरोना (Corona) के मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। हालांकि मृतकों की संख्या अभी भी अर्धशतक के ऊपर है। जो चिंता का सबब जरूर बना हुआ है। बहरहाल, 24 घंटे में 1,752 नए मरीज (New Patients) मिले हैं। वहीँ, इस बीमारी से 50 लोगों की मौत (Death) दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख 88 हजार 779 और मृतक मरीजों की संख्या 8, 053 हो गई है।   

ठाणे जिले में एक बार फिर सर्वाधिक 505 नए मरीज कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की सीमा में पाए गए, जबकि सर्वाधिक 19 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर कुल मरीजों की संख्या 126465 और मृतकों की संख्या 1549 तक पहुँच चुकी है। इसी तरह दूसरे क्रमांक पर ठाणे महानगरपालिका में सबसे अधिक 406 मरीज पाए गए है और यहाँ पर 24 घंटे के भीतर 7 मरीजों की इलाज के दौरान मौत दर्ज की गई है। यहाँ पर अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 124123 और मृतकों की संख्या 1751 हो गई है। 

नवी मुंबई में मिले 239 नए मरीज

नवी मुंबई महानगरपालिका की सीमा में रविवार को 239 कोरोना के नए मरीज मिले हैं और यहाँ पर 8 मरीजों की इलाज के दौरान मौत दर्ज हुई है। यहाँ पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 95146 और मृतकों की संख्या 1450 हो गई है।