ठाणे

Published: Oct 15, 2020 05:08 PM IST

मदददिव्यांगों में खाद्य सामग्री का वितरण, 2500 लोगों ने लिया लाभ

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नवी मुंबई. समर्थनमः ट्रस्ट फॉर द दिसेब्लड नामक सामजिक संस्था के द्वारा नवी मुंबई महानगरपालिका के मनपा के क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांगों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. जिसका लाभ मनपा के क्षेत्र में रहने वाले 2500 दिव्यांगों ने उठाया.

नवी मुंबई महानगरपालिका के कोपरखैरने स्थित विभाग कार्यालय के माध्याम से इस ट्रस्ट के द्वारा 500 दिव्यांगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर इस ट्रस्ट के सेंट्रल हेड जितेंद्र कर्णिक मनपा के अवैध निर्माण निरोधक विभाग के उपायुक्त अमरीश पाटनीगिरी, कोपरखैरने विभाग अधिकारी अशोक मढ़वी व मनपा के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे.