ठाणे

Published: Apr 18, 2023 01:36 PM IST

Thane Rape ठाणे में कानून की उड़ी धज्जियां, बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद किडनैप कर फिर किया रेप

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

महाराष्ट्र: बीते कई दिनों से महाराष्ट्र में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में ठाणे के  भायंदर पूर्व से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि यहां 28 वर्षीय युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में नवघर पुलिस ने एक मां-बेटे व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। ऐसे में अब इस मामले में आरोपियों की पहचान दानिश शेख, अफसाना शेख और चिराग शेख के रूप में हुई है। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा…

युवती को किया अगवा 

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पीड़िता को बांद्रा से सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। पुलिस ने रविवार शाम छह बजे के करीब नवघर थाने में पीड़ित युवती को दो अज्ञात लोगों द्वारा दुपहिया वाहन से अगवा करने का मामला दर्ज किया था। घटना उस समय हुई जब वह अपने पिता के साथ घर जा रही थी।

पुलिस ने युवती को किया रेस्क्यू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की गंभीरता को समझते हुए, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार ने लड़की की तलाश के लिए विभिन्न टीमें भेजीं। टेक्निकल एनालिसिस के जरिए जांच के बाद बच्ची को बांद्रा से रेस्क्यू किया गया। उसका अपहरण करने वाले दानिश और उसके साथी चिराग को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दानिश ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ अश्लील तस्वीरें खींच लीं। फिर उसने उसे धमकी दी और नवी मुंबई में उसके साथ बलात्कार किया।

पहले ही हुआ था मामला दर्ज 

सूत्रों ने बताया कि एक युवती की शिकायत पर दानिश के खिलाफ तीन अप्रैल को साकीनाका थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों ने कहा कि पुलिस के अधिकार क्षेत्र में न होने के कारण जांच में देरी के कारण दानिश को समय पर गिरफ्तार नहीं किया गया और खुलासा हुआ कि उसने रविवार की रात उसका अपहरण किया और उसके साथ फिर से बलात्कार किया। फ़िलहाल इस घटना से सनसनी मची हुई है।