ठाणे

Published: Jul 12, 2023 11:48 AM IST

Thane News महाराष्ट्र : ठाणे में एक चॉल में दीवार का एक हिस्सा गिरा, कोई घायल नहीं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) शहर में एक चॉल (Chawl) के खाली कमरे की दीवार का एक हिस्सा ढह गया। स्थानीय निकाय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे राम नगर में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि चॉल के बगल के तीन घरों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। (एजेंसी)