ठाणे

Published: Dec 20, 2020 06:13 PM IST

प्रदर्शनमहाविकास आघाड़ी का नवी मुंबई में प्रदर्शन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नवी मुंबई. ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) नेताओं ने नवी मुंबई के नेरूल में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीजल तथा पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर जमकर रोष प्रकट किया।

ईंधन कीमतों को रोलबैक करने की मांग करते हुए शिवसेना उपनेता विजय नाहाटा (ShivSena Deputy Leader Vijay Nahata) ने कहा कि केन्द्र सरकार को गरीब और आम जनों की कोई परवाह नहीं है। वहीं  एनसीपी जिलाध्यक्ष अशोक गावढ़े और कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष शेट्टी ने ईंधन और महंगाई के लिए मोदी सरकार के फैसलों को जिम्मेदार बताया।

महाविकास आघाड़ी नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार का ध्यान सिर्फ बंगाल के चुनाव पर है जबकि बढ़ती मंहगाई और जनता की तकलीफों पर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। इस दौरान कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।