ठाणे

Published: Jun 25, 2020 09:03 PM IST

आंदोलनराकां शहर अध्यक्ष सदाशिव पाटिल के नेतृत्व में आंदोलन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

भाजपा विधायक पडलकर के पुतले को मारी चप्पलें

अंबरनाथ. भाजपा के विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर द्वारा राकां सुप्रीमो शरद पवार के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी करने को लेकर अंबरनाथ शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सदाशिव पाटिल के नेतृत्व में  स्थानीय राकां पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक पडलकर के पुतले को पहले जूते मारे उसके बाद पुतले को आग के हवाले किया.

गुरुवार की दोपहर स्थानीय आनंदनगर एमआईडीसी स्थित राकां अध्यक्ष के निजी  कार्यालय के सामने उक्त आंदोलन किया गया. राष्ट्रवादी कांग्रेस के अंबरनाथ शहर अध्यक्ष  सदाशिव (मामा) पाटिल के अलावा युवक जिला अध्यक्ष सचिन पाटिल, विधानसभा अध्यक्ष पुष्पराज गायकवाड, युवक अध्यक्ष प्रमोद बोराडे, सोशल मीडिया सेल तालुका अध्यक्ष मिलींद मोरे, कृष्णा पाटिल, भगवान महाजन, नामदेवराव गुंडाले, विनोद शेलार, महिला शहर अध्यक्ष पूनम शेलार, युवती अध्यक्ष ऐश्वर्या मोटे, प्रिसीला डीसेलवा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.