ठाणे

Published: Dec 07, 2020 03:59 PM IST

उद्घाटनसांसद कपिल पाटिल ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

भिवंडी. भिवंडी लोकसभा भाजपा सांसद कपिल पाटिल (Kapil Patil ) द्वारा कोनगांव में विविध विकास कार्यों एवं दिशा निर्देशक फलक का उद्घाटन किया गया। सांसद पाटिल ने गांव का सर्वांगीण विकास किए जाने का भरोसा देते हुए ग्रामवासियों से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत गांव की समस्त मूलभूत समस्याओं का निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।

उक्त मौके पर कोन गांव सरपंच डॉ. रुपाली अमोल कराले, उपसरपंच जयंत टावरे, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारी सदस्य बालाराम कराले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष टी.आ.र पाटिल, प्रमोद हनुमान पाटिल, राम माली, भरत नकुल जाधव, संतोष रामचंद्र पाटिल, कैलास बलिराम भोईर, अशोक बलिराम म्हात्रे, चारुदत्त गणपत पाटिल, कमलाकर रविंद्र नाईक, डॉ. अमोल कराले, प्रा. विनोद पाटिल कोनकर आदि उपस्थित थे।

गौरतलब हो कि भिवंडी लोकसभा भाजपा सांसद कपिल पाटिल द्वारा कोनगांव में विविध विकास कामों का उद्घाटन सहित दिशा-निर्देशक फलकों का उद्घाटन गणमान्य क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में किया गया। सांसद पाटिल ने क्षेत्रवासियों को भरोसा देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु हर संभव प्रयास करेंगे और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगे। केंद्र सरकार की अनेक विकास योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र में शुरू हैं, जिसका फायदा सबको प्राप्त होगा।