ठाणे

Published: Jul 31, 2022 06:56 PM IST

Illegal Constructionठाणे में जोरों से शुरू अवैध निर्माण पर महानगरपालिका की कार्रवाई, 100 दिन में इतने मामले दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे : ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र (Thane Municipal Area) में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण (Illegal Construction) हो रहा है। ऐसे में इन अवैध निर्माणों को रोकने के लिए ठाणे महानगरपालिका ने एमआरटीपी (MRTP) के तहत केस दर्ज करना शुरू कर दिया है। महानगरपालिका द्वारा 100 दिनों में 31 मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा 12 अपराध कलवा प्रभाग समिति में हैं। जब कि मुंब्रा में 10 और दिवा में 6 मामले दर्ज किए गए हैं। उक्त मामलों से यह साफ पता चल रहा है कि ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में अवैध निर्माण जोरों शोरों से शुरू हैं। इस संदर्भ में महानगरपालिका अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई जारी रहेगी। 

दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं अवैध निर्माण

अवैध निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार महानगरपालिका प्रशासन का विरोध कर रहे थे। कोर्ट ने अवैध निर्माण पर प्रशासन को फटकार भी लगाई थी। अवैध निर्माण दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहा हैं। महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा के दौरे के बाद महानगरपालिका एक्शन मोड़ में आ गई है। उपायुक्त गजानन गोदेपुरे की पहल पर अतिक्रमण विभाग के सहायक आयुक्त महेश आहेर के नेतृत्व में अवैध निर्माण को गिराकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। 

एमआरटीपी के तहत दर्ज हो रहे अपराध

उन्होंने अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना शुरू कर दिया है। अतिक्रमण उपायुक्त गजानन गोदेपुरे ने बताया अवैध निर्माण को रोकने के लिए महानगरपालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया हैं। एमआरटीपी के तहत अपराध दर्ज किए जा रहे हैं। 1 अप्रैल से अब तक 31 मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे ही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निश्चित तौर पर अवैध निर्माण पर रोक लगेगी। सबसे ज्यादा अपराध कलवा, मुंब्रा और दिवा में दर्ज किए गए हैं। 

प्रभाग समिती दर्ज मामले

लोकमान्य सावरकर – 1

माजीवड़ा – 1

कलवा -12

मुंब्रा-10

दिवा – 6

उथलसर-1

कुल-31