ठाणे

Published: Nov 08, 2022 04:18 PM IST

NCP Protestकल्याण में अब्दुल सत्तार के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं का प्रदर्शन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

कल्याण : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) की नेता और सांसद सुप्रिया सुले (MP Supriya Sule) के खिलाफ राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार (Minister Abdul Sattar) के बयान ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है।   राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पूरे राज्य में अब्दुल सत्तार के खिलाफ आक्रामक हो गई है और विभिन्न स्थानों के साथ कल्याण में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर भी धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया गया। जिला अध्यक्ष जगन्नाथ शिंदे के मार्दर्शन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाकाबंदी करते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की। 

इस अवसर पर कल्याण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.वंडारसेठ पाटिल, महिला जिला अध्यक्ष सारिका गायकवाड़, पूर्व नगरसेवक कुणाल पाटिल, प्रदेश महासचिव रमेश हनुमंते, कल्याण-डोंबिवली शहरी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण मुसले, माया कटारिया, रेखा सोनवणे, रामदास वलसे पाटिल। कल्याण पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन नायर और बड़ी संख्या में पुरुष और महिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। 

महात्मा पुलिस स्टेशन में अब्दुल सत्तार के खिलाफ शिकायत दर्ज

इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अब्दुल सत्तार ही पचास खोके, ओके के साथ ही माफ़ी नहीं इस्तीफा दो आदि जैसे नारे लगाए जा रहे थे। विरोध करने वाली महिला कार्यकर्ता अचानक आक्रामक हो गई और छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर सड़क जाम कर दी। उनके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर नाकेबंदी कर सड़क जाम करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप किया और कार्यकर्ताओं को हटाकर रास्ता साफ किया। इस आंदोलन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों ने महात्मा पुलिस स्टेशन जाकर अब्दुल सत्तार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।