ठाणे

Published: Oct 13, 2020 04:09 PM IST

आंदोलनमंदिर खोलने की मांग को लेकर भाजपा का कल्याण में दूसरा घंटानाद आंदोलन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

कल्याण. विधायक गणपत गायकवाड़ और कल्याण पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय मोरे की अगुवाई में भाजपा द्वारा कल्याण पूर्व में दूसरी बार मंगलवार को तीसगांव स्थित तिसाई मंदिर घंटानाद आंदोलन किया और घंटा बजाओ मंदिर खुलवाओ, अधर्मी सरकार को होश में लाओ का नारा देते हुए नारेबाजी करते हुए घंटानाद आंदोलन किया. इस अवसर पर भारी संख्या के भाजपा पदाधिकारी, नगरसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कल्याण पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मोरे ने कहा कि  शराब की दुकानें, बियरबार खोलने से कोरोना नहीं होता है तो धार्मिक स्थल खोलने से कैसे होगा? इस सवाल का जबाव राज्य सरकार से पूछने के लिए विधायक गणपतशेठ गायकवाड़ के नेतृत्व में भाजपा द्वारा आज मंगलवार को दूसरी बार कल्याण पूर्व स्थित तिसाई मंदिर घंटानाद आंदोलन किया गया है. संजय मोरे ने कहा कि इससे पहले 29 अगस्त को तिसाई देवी मंदिर के सामने घंटानाद कर धार्मिक स्थल खोले जाने की मांग की थी, मगर अभी तक धार्मिक स्थलों के दरबाजे तो नहीं खोले गए, लेकिन  शराब की दुकान बियर बार ररस्टोरेंट को खोल दिए गए हैं. धार्मिक स्थल भी खोले जाएं,  इसलिए फिर से घंटानाथ आंदोलन कर राज्य  सरकार का ध्यान आकर्षित  करने के लिए

इस अवसर पर सांकेतिक अनशन भी किया गया है. आंदोलन के दौरान विधायक गणपत गायकवाड़, कल्याण मंडल अध्यक्ष संजय मोरे, भाजपा के  स्वीकृत नगरसेवक अभिमन्यू गायकवाड़, भाजपा कल्याण उभा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय उपाध्याय, सेवा मंडल अध्यक्ष दत्ता गायकवाड़, प्रदेश राज्य परिषद सदस्य संदीप तांबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा राजन चौधरी, प्रिया जाधव अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष नितीन शिंदे, अल्पसंख्याक मोर्चा के अध्यक्ष गुंडू खान, पूर्व नगरसेवक आनंता पावशे के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.