ठाणे

Published: Oct 12, 2021 09:58 PM IST

Thane Municipal Corporationठाणे में शुरू हुआ सिरों सर्वे, महापौर ने खुद कराया सिरों सर्वे की जांच

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे : कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (Second Wave ) अब धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। लेकिन फिर भी संभावित तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर ठाणे महानगरपालिका ने कदम बढ़ाते हुए सिरों सर्वे शुरू किया है। इस सर्वे के अनुसार कितने लोगों को कोरोना हो कर निकल गया है ?, कितनों में एंटीबॉडी तैयार हुई है? इसका पता लगाने के लिए सिरो सर्विलांस सर्वे की शुरुवात मंगलवार को हुई।

कोपरी स्वास्थ्य केंद्र पर हुई शुरुआत में महापौर नरेश म्हस्के ने खुद का सिरो टेस्ट कराया। जबकि कुल 80 लोगों का सिरों सर्वे महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान उपमहापौर पल्लवी कदम, अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, उपायुक्त मनिष जोशी, सहायक आयुक्त शंकर पाटोले, पूर्व नगरसेवक गिरीष राजे आदि उपस्थित रहे। 

शहर के 14 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है

महानगरपालिका कमिश्नर डॉक्टर विपिन शर्मा और महापौर म्हस्के ने नागरिकों से इसके लिए सहयोग करने का आवाहन किया है। महानगरपालिका सीमा में अभी तक 1 लाख 39 हजार 865 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। संक्रमित में से 2091 की मौत हुई है। क्या महानगरपालिका क्षेत्र कोरोना मुक्ति की दिशा में हैं ? प्रभाग समिति के अंतर्गत किस तरह की स्वास्थ्य उपाय योजना को लागू किया जाए यह सब जानकारी प्राप्त करने के लिए सिरों सर्वे शुरू किया गया है। ठाणे  में 1 लाख 37 हजार 774 लोगों ने कोरोना को मात दी है। शहर के 14 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है।

एप पर पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी

वर्तमान में प्रतिदिन 60 से 70 के करीब नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। दूसरी लहर के दौरान टीका लगा चुके लोग भी संक्रमण की चपेट में आये है और कईओं को जान गवाना पड़ा है। नौ प्रभाग समिति के अंतर्गत बिभिन्न गुट के करीब डेढ़ हजार नागरिकों का सर्वे किए जाने की बात स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त मनीष जोशी ने बताई है। जोशी ने कहा कि मंगलवार को ठाणे महानगरपालिका के प्रभाग समिति क्षेत्र के क्रमशः नौपाड़ा-कोपरी, उथलसर के करीब 80 लोगों का सिरों सर्वे किया गया है। उन्होंने कहा कि जो नागरिक टेस्ट के लिए आएंगे, उनकी सारी जानकारी इकठ्ठा की जाएगी और एप पर पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।