ठाणे

Published: Feb 27, 2022 08:04 PM IST

Kalyan Crimeएनओसी दिखाकर बैंक खाते से 20 लाख रुपये लेकर आरोपी फरार, तलाशी में जुटी पुलिस, पढ़े पूरा मामला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
Representative Pic

कल्याण : डोंबिवली पूर्व (Dombivali East) कटाई नाका स्थित अमरावती पेट्रोल पंप के मालिक अर्जुन विजयनारायण उपाध्याय के खिलाफ कल्याण की कोलसेवाडी  पुलिस स्टेशन (Kolsewadi Police Station) में चीटिंग (Cheating) और विश्वासघात (Betrayal) करने का आपराधिक मामला दर्ज किया गया हैं। अर्जुन उपाध्याय पर अपने  भागीदारों और बैंक के साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात करने का आरोप लगाया गया हैं।

कोलसेवाडी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक  वशीर शेख से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पूर्व कोलसेवाडी में रहने वाली पूर्णिमा मिश्रा की शिकायत पर कोलसेवाडी पुलिस ने भादंसं की धारा 420 और 406 के तहत एफआईआर दर्ज की है।धोखाधड़ी का आरोपी अर्जुन उपाध्याय मुंबई के उपनगर सायन  में रहता है और वह ओम साईं ऑटो मोबाइल्स  कंपनी में यह भागीदार था। इसके तहत यह कंस्ट्रक्शन के धंधे में है और डोंबिवली पूर्व काटई नाका स्थित अमरावती पेट्रोल पंप का मालिक  है।ओम साईं ऑटोमोबाइल्स कंपनी का कार्यालय कल्याण (पूर्व) के चिंचपाड़ा परिसर में है। इसके बाकी दो भागीदारों की 14 जनवरी 2012 को सभाजीत दुबे और 26 जुलाई 2012 को वेदप्रकाश मिश्रा की मौत हो गई थी। कुछ माह पहले वेदप्रकाश मिश्रा की विधवा पत्नी पूर्णिमा मिश्रा को किसी ने बताया कि अर्जुन उपाध्याय ने कंपनी के बैंक खाते से रुपये निकाल लिए हैं।

कंपनी का खाता सेंटर  बैंक ऑफ़ इंडिया की कल्याण (पूर्व) शाखा में है। पूर्णिमा मिश्रा बैंक गई तो यह बात सच निकली। पूर्णिमा मिश्रा को बताया गया कि अर्जुन उपाध्याय आया था। उसने बताया कि उसके दोनों भागीदारों की मौत हो गई है। इसके लिए उसके भागीदारों ने उसे अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) दी हुई है। उसने एनओसी दिखाई और बैंक खाते से 20,56,403 रुपये अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिए। जिस खाते में उसने रुपये ट्रांसफर किये थे पांच मिनट के ही अंदर उससे उक्त रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली। बैंक अधिकारी के अनुसार डॉक्युमेंट्स का झेरोक्स कराने के बहाने अर्जुन बैंक से बाहर गया और फरार हो गया।

कोलसेवाडी पुलिस ने तत्कालीन बैंक के प्रबंधक  मलय कुमार  का भी बयान दर्ज किया है।  सेंटर बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक मलय कुमार  ने भी माना है कि अर्जुन उपाध्याय ने बैंक को गुमराह करके रुपये ट्रांसफर किए हैं। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वशीर शेख के मार्गदर्शन में कोलसेवाडी पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही रही है, आरोपी अर्जुन विजयनारायण उपाध्याय फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही हैं।