ठाणे

Published: Feb 14, 2023 08:35 PM IST

Maharashtra Politicsकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कल्याण लोकसभा के अपने दूसरे दौरे पर, कहा- हम महाराष्ट्र में साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

कल्याण : 6 महीने के दौरान कल्याण लोकसभा (Kalyan Lok Sabha) का दूसरी बार दौरा (Tour) करते हुए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Minister Anurag Thakur) ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आप इसकी चिंता छोड़ दीजिए, हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। महाराष्ट्र में विरोधियों द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा कि महाविकास आघाड़ी ने जो घोटाला किया है पहले उसका जवाब दें, उसके बाद टिका-टिप्पणी करें, पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल और सेना में जाति-धर्म और मजहब देखकर नहीं बल्कि उनके काबिलियत के आधार पर चयन होता है। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कल्याण लोकसभा में कलवा से लेकर डोंबिवली तक का दौरा किया। इस दौरान वे स्थानीय विधायक और कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे चुनावी चर्चा की, दरअसल कल्याण लोकसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सुपुत्र डॉ. श्रीकांत शिंदे का संसदीय क्षेत्र है। श्रीकांत शिंदे यहां से दो बार लगातार सांसद चुने गए हैं। इसलिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के दौरा को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट कर दिया कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 

इससे पहले सितंबर 2022 में कल्याण का दौरा किया था

इसके बाद भी कुछ नेता कल्याण संसदीय सीट को लेकर अलग हवा देने में लगे हैं। वहीं सांसद श्रीकांत शिंदे का कहना है कि हरेक पार्टी को अपनी पार्टी के संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का अधिकार है लेकिन लोग गलत अर्थ लगा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसके पहले सितंबर 2022 में कल्याण का दौरा किया था। कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में अगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई जिसमें बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड, प्रवीण दरेकर, निरंजन डावखरे, कुमार आयलानी, सजंय केलकर और पूर्व मंत्री जगन्नाथ पाटिल सहित तमाम बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।