ठाणे

Published: Aug 16, 2022 06:53 PM IST

Suicideठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में महिला पुलिसकर्मी ने लगाई फांसी, बताई जा रही यह वजह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे : ठाणे पुलिस में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी (Women Policemen) ने पुलिस स्टेशन के भीतर फांसी (Hanging) लगा ली। घटना के पीछे घरेलू विवाद कारण बताया जा रहा है। मृतक महिला पुलिस कांस्टेबल अनीता भीमराव वाव्हल (Anita Bhimrao Wawal) श्रीनगर पुलिस स्टेशन (Srinagar Police Station) में कार्यरत थी। 

सीनियर इंस्पेक्टर यशवंत तांबे के अनुसार अनिता सुबह साढ़े दस बजे पुलिस स्टेशन के महिला कक्ष में ड्यूटी पर थी। दोपहर डेढ़ बजे महिला सहकर्मी अनिता को फोन कर रही थी लेकिन कई बार फोन करने पर भी उसने फोन नहीं उठाया। सहकर्मी जब महिला कक्ष में गयी तो उसने अनीता को दुपट्टे के सहारे छत पर लगे पंखे पर लटका पाया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी थी। 

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

अनीता 2008 से पुलिस में थी। पति और बच्चों के साथ वर्तक नगर पुलिस क्वार्टर में रहती थी। उसकी एक बेटी दसवीं और दूसरी छठवीं में पढ़ती है। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।