ठाणे

Published: Sep 16, 2020 04:32 PM IST

कार्यक्रमउल्हासनगर में मना महिला कांग्रेस का 37वां स्थापना दिन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

महिला कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

उल्हासनगर. उल्हासनगर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी का 37वां स्थापना दिन गरीब महिलाओं को मदद कर, कोरोना के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को कोरोना योद्धा प्रमाणपत्र देकर तथा जरूरत मंदों को सैनिटाइजर, डेटोल साबुन, मास्क, हैंड ग्लॉस वितरित कर मनाया.

कार्यक्रम की आयोजक व उल्हासनगर जिला  महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुजाता शास्त्री ने बताया कि 15 सितंबर को महिला कांग्रेस का  37 वा वर्धापन प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष चारुताई टोकस के आदेशानुसार मनाया गया.  इस अवसर पर मनपा की पूर्व महापौर मालती राधाचरन करौतिया तथा उल्हासनगर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधाचरन करौतिया एवं बतौर मुख्य अतिथी उपस्थित थे.

इसी प्रकार सुधा जोगलेकर, स्वीटी जोगलेकर, मनीषा महाकाले, शीतल, संध्या, सपना, कांचन बेहल, कमला मेलकुंडे, उपासना, क्रिस्टीना, सीमा ताई, पुष्पा, शशिकला आदि अनेक महिला पदाधिकारी उपस्थित रही व कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया.