महाराष्ट्र

Published: Jan 15, 2022 10:40 AM IST

Mumbai Corona Updatesमुंबई में डरा रहा है कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा, 5 महीनें बाद फिर एक ही दिन में हुईं सर्वाधिक मौतें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona Virus) का खतरनाक अटैक लगातार जारी है। कोरोना की दोनों लहरों के दौरान देश में सबसे ज़्यादा प्रभावित शहरों में रहे मुंबई (Mumbai Corona Updates) में हालात अब भी बिगड़े हैं। शहर में शुक्रवार को कोरोना के 11,317 नए मामले सामने आए हैं और 9 लोगों की मौत (Covid Deaths) हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौतों का आंकड़ा मुंबई में पिछले 5 महीनों में एक ही दिन में होने वाली मौतों में सबसे अधिक हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई ने शुक्रवार को कोविड -19 से जुड़ी 9 ताजा मौतों हुईं, यह 11 अगस्त 2021 के बाद से सबसे अधिक एकल-दिवस की मृत्यु और 11,317 नए मामले हैं, जो पिछले दिन से 17.60 प्रतिशत कम है।

वैसे बता दें कि, राहत की बात यह है कि, शहर में शुक्रवार को 22,073 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 84,352 है।इसके अलावा महाराष्ट्र में  बीते 24 घंटे में कोरोना के 43,211 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 71,24,278 और मृतकों की संख्या 1,41,756 हो गई है। राज्य में बीते  24 घंटे में 33,356 लोग कोरोना से उबरने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर अब 67,17,125 हो गई हैं।

फिलहाल राज्य में 2,61,658 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। वर्तमान में राज्य में 19,10,361 होम क्वारंटाइन और 9,286 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में रह रहे हैं ।

देश में बढ़े ओमीक्रोन केस 

देश (India) में कोरोना (Corona Virus) का खतरनाक अटैक जारी है। बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ साथ भारत में ओमीक्रोन (Omicron) का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि, देश में अभी तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 6,041 मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना का हाल 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वारयस संक्रमण के 2,68,833 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 3,68,50,962 हुई तथा 402 और मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,85,752 हुई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है।