महाराष्ट्र

Published: Oct 28, 2023 09:58 PM IST

Maharashtra PoliticsDCM देवेंद्र फडणवीस को पहले ही अपने दिलों से ‘हटा' चुकी है महाराष्ट्र की जनता, नाना पटोले का तंज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: कांग्रेस (Congress) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले (Nana Patole) ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) की ‘‘मैं वापस आऊंगा” संबंधी वीडियो क्लिप का शनिवार को मजाक उड़ाया। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फडणवीस का चार वर्ष पुराना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें यह कहते देखा जा सकता है कि वह राज्य का नेतृत्व करने के लिए फिर से लौटेंगे। पार्टी ने हालांकि इसे पोस्ट करने के कुछ घंटे बाद हटा दिया था।

वर्ष 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था ‘मी पुन्हा येइन’ (मैं वापस आऊंगा)। इस टिप्पणी पर कई सोशल मीडिया मीम भी बने थे। वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए, पटोले ने कहा कि भाजपा को इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि ‘‘जनता पहले ही उन्हें (फडणवीस को) अपने दिलों से हटा चुकी है”।

पटोले ने दावा किया कि फडणवीस का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मोहभंग हो गया है, जबकि लोगों ने ‘‘झूठों की पार्टी” पर भरोसा करना बंद कर दिया है। पटोले ने दावा किया, ‘‘सोशल मीडिया का महत्व बढ़ गया है। किसी को ट्वीट (‘एक्स’ पर वीडियो क्लिप) पर प्रतिक्रियाएं देखनी चाहिए। लोगों ने कहा है कि वे भाजपा को कोई मौका नहीं देना चाहते।” (एजेंसी)