महाराष्ट्र

Published: Jan 17, 2022 08:08 PM IST

Mumbai Corona Updateमुंबई में कोरोना की तीसरी लहर हुई धीमी, 24 घंटे में मिले 5,956 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo : PTI

मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) धीमी होती जा रही है। साथ ही रिकवरी रेट (Recovery Rate) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,956 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 12 संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं 15 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दी।

BMC के मुताबिक मुंबई में कोरोना के 24 घंटे में कोरोना के 7,956 नए मामले और 12 मरीजों की मौत के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,005,818 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,469 पर पहुंच गई है।

वहीं, 15,551 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,35,934 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 93 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वर्तमान में शहर में 50,757 एक्टिव मरीज हैं।

BMC के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में से 4,944 मरीज (83%) एसिम्टोमैटिक है, जबकि 479 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें से 45 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में 2,493 मरीज ऑक्सीजन पर है। जबकि कुल 5,628 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मुंबई में 38,140 बेड्स है, जिसमें से 32,512 बेड्स खाली है।

मुंबई में आज 47,574 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है। यहां अब तक 146,70,104 नमूनों की जांच की जा चुकी है।