महाराष्ट्र

Published: Mar 11, 2022 11:06 AM IST

Kandivali Deathsमुंबई के कांदिवली इलाके में दर्दनाक घटना, सेप्टिक टैंक में साफ सफाई करने के दौरान तीन लोगों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo:@ANI/Twitter

मुंबई: मुंबई के कांदिवली इलाके में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां गुरुवार को 3 लोगों की मौत हो गई। कांदिवली के एकता नगर में एक सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मज़दूरों की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि, घटना उस समय हुई जब तीनों मजदूर एकता नगर इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक में साफ सफाई के लिए अंदर गए थे और एक अन्य शख्स टैंक के बाहर मौजूद था। 

काफी समय तक तीनों में से एक भी मज़दूर बाहर नहीं आया। इसके बाद स्थानीय निवासियों द्वारा फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया गया। जांच करने पर तीनों मज़दूर को बेहोश पाया गया जिसके बाद तीनों को नज़दीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक अधिकारी ने कहा कि, पुलिस इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।