वर्धा

Published: Nov 30, 2021 02:12 AM IST

Road Accidentहादसे में 1 की मौत, 1 घायल; अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Picture

देवली (सं). थाना क्षेत्र में घटे अलग-अलग हादसों में एक की मौत हुई, तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ़ जानकारी के अनुसार 28 नवंबर की दोपहर अडेगांव से रत्नापुर चौफुली पर झाड़ियों में एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया़ परिसर में दुपहिया क्रमांक एमएच 32 एएन 0086 पड़ी थी़ मृतक की शिनाख्त गजानन रामा देवलकर के नाम से हुई़ दुपहिया फिसलकर घटे हादसे में उसकी मौत होने की जानकारी सामने आयी है.

प्रकरण में देवली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी़ दूसरा हादसा सेलसुरा के समीप घटा़ गलत दिशा से आने वाले मालवाहक ने वर्धा के गांधीनगर निवासी सुभाष सहारे (49) को टक्कर मार दी़ इसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए़ यह बात मार्ग से गुजर रहे नागजरी के शिक्षक गौतम पाटिल के ध्यान में आयी.

एम्बुलेंस आने में देरी होने से उन्होंने एक व्यक्ति की मदद से अपनी दुपहिया पर घायल को सावंगी अस्पताल लेकर पहुंचे़ घायल यह गांधी ट्रेडर्स में काम करता है़ दूकान के काम से ही देवली में जा रहा था़ हादसे के बाद एपे चालक वाहन लेकर फरार हो गया.