वर्धा

Published: Mar 16, 2022 10:14 PM IST

Sugarcane Cropआग में 2 एकड़ का गन्ना जलकर राख

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

येरला. खेत में लगी आग में 2 एकड का गन्ना जलकर राख हो गया़  यह घटना  टाकली(निधा) परिक्षेत्र में मंगलवार केा सामने आयी़  इसमें किसान का भारी नुकसान हुआ है़.  इन दिनों किसानों द्वारा खेत में खरीप की तैयारियां चल रही है़.  इसके लिए खेत स्वच्छ कर अतिरिक्त पेड पौधे मेढ पर जलाए जाते है़.  किंतु मेढ पर जलाया कचरा फैलकर अन्य किसानों की फसलों का नुकसान हो रहा है़.

 टाकली (निधा) निवासी अल्पभूधारक किसान दिलीप उत्तम लोंढे का खेत है़.  उनके खेत की 2 एकड की गन्ने की फसल दोपहर 12 बजे जलकर राख हो गई़  साथ ही पुलिस पटेल राजु लोंढे के खेत के स्प्रिंकलर पाईप व खेती उपयोगी सामुग्री जलकर बडा नुकसान हुआ है़.  जानकारी वडनेर पुलिस थाने में देने के बाद उन्होंने खेत में पहुंचकर जांच की़  आगे की जांच जमादार प्रशांत वैद्य के मार्गदर्शन में की जा रही है़.