वर्धा

Published: Mar 26, 2021 12:50 AM IST

वर्धाभीषण हादसे में 2 की मौत, 1 गंभीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

वर्धा. अज्ञात वाहन की टक्कर में दुपहिया सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई़ जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ़ उक्त हादसा गुरुवार की शाम 6.45 बजे सावंगी बाईपास पर हुआ. मृतको में सालोड (हि.) निवासी शकील शेख (60) व पंजाब धांदे (65) का समावेश है़ जबकि सागर परतेकी (30) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शकील शेख, पंजाब धांदे व सागर परतेकी यह तीनों दुपहिया क्रमांक एमएच 29 एस 128 से वर्धा से सालोड की ओर जा रहे थे.

नागपुर-यवतमाल मार्ग पर सावंगी बाइपास की उड़ान पुलिया समीप नागठाना परिसर में अज्ञात वाहन ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी़ इसमें शकील शेख व पंजाब धांदे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई़ जबकि सागर परतेकी गंभीर रूप से घायल हुआ़ हादसे की जानकारी मिलते ही सावंगी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची़ हादसे के बाद मार्ग की यातायात प्रभावित हो गई थी़ घायल को सावंगी के अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती किया गया़ प्रकरण में सावंगी पुलिस ने देर रात में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी.