वर्धा

Published: Jun 26, 2021 01:21 AM IST

Wardha Rainझमाझम बरसे बदरा, अब तक 197.21 मिमी बारिश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

वर्धा. गत सप्ताहभर से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है़  ऐसे में शुक्रवार को कुछ हिस्सों में जमकर मेघ बरसने से किसानों को थोड़ी राहत मिली है़  परंतु अभी भी जिले का किसान अच्छी बारिश की प्रतीक्षा में है़ अब तक जिले में औसतन 197.21 मिमी बारिश दर्ज की गई़ जिले में खरीफ की बुआई में किसान जुटा हुआ है़  करीब 50 फीसदी तक बुआई का काम पूरा हो चुका है.

शुक्रवार को जिले के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई़ वर्धा में दोपहर के समय डेढ़ घंटे तक बारिश हुई़  वहीं आष्टी तहसील में गुरुवार की मध्यरात्रि अच्छी बारिश दर्ज की गई़  अभी भी जिले के किसानों को अच्छी बारिश की प्रतीक्षा में है़ं आगामी दो -तीन दिनों में बारिश नहीं हुई तो किसानों को दोबारा बोआई करनी पड़ सकती है. 

तहसील   बारिश

वर्धा      159.83

सेलू      167.40

देवली    272.35

हिंगनघाट 206.61

समुद्रपुर  170.43

आर्वी     238.32

आष्टी    178.76

कारंजा   183.97

कुल : 197.21 मिमी