वर्धा

Published: Jul 22, 2022 01:01 AM IST

Celebrationराष्ट्रपति मुर्मू की नियुक्ति पर उत्साह, शिवाजी चौक पर ढोल-ताशों की गूंज, BJP कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

वर्धा. राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया़ शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौराहे पर ढोल व ताशा की गूंज में कार्यकर्ताओं ने डांस किया. मिठाई का वितरण कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई़ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आनंद व्यक्त किया.

सर्वप्रथम गोंडप्लाट स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा को पुष्पमाला अर्पित किया गया़ छत्रपति शिवाजी महाराज चौराहे पर एकत्रित आते हुए शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अभिवादन किया़ इसके बाद मुर्मू के विजय पर जश्न मनाया गया.

इस अवसर पर पर विधायक डा़ पंकज भोयर, पंकज भोयर, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गफाट, महामंत्री अतुल तराले, अविनाश देव, प्रदीपसिंह ठाकुर, महिला जिलाध्यक्षा वैशाली येरावार, प्रशांत बुर्ले, अर्चना वानखेडे, शहर अध्यक्ष पवन परियाल, आदिवासी सेल के अध्यक्ष राजु मडावी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वरुण पाठक, गिरीश कांबले, शीतल डोंगरे, श्रेया देशमुख, कृष्णा जोशी, गौरव गावंडे, प्रफुल्ल कुचेवार, कमल कुलधरिया, मंजुला दुधबढे, सरस्वती मडावी, सुनीता तडस, चेतन पेंदाम, सौरभ देशमुख, संदीप मडावी, विजय उईके, भारत कोवे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.