वर्धा

Published: Jul 01, 2020 07:50 PM IST

कार्रवाई 2549 दुकानो पर चला हंटर, 100 दुकाने सील

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

वर्धा. कोरोना का संक्रमन रोकने के लिए मास्क का उपयोग, हैन्डवॉश तथा सोशल डिस्टनसिंग का पालन करना आदि नियम सरकार ने अनिवार्य किये है़ बावजुद इसके जिले में इन नियमों का उल्लंघन किया जा रहा़ ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार, 1 जुलाई को धडक मुहिम चलाई़ इसमें 100 दुकानों को सील ठोकते हुए करीब 2 हजार 549 दुकानदारों से 1 लाख 98 हजार का जुर्माना वसूला गया़

कोरोना विषाणू के फैलाव पर प्रतिबंध लगाने स्थानीय प्रशासन नागरिको से सहयोग की अपील कर रहा है़ साथ ही जनता के साथ मिलकर अनेक उपाययोजना भी चलायी गई़ परिणामवश राज्य में कोरोना का सर्वाधिक कम असर वर्धा जिले में देखा जा रहा है़ बारिश के दिनों में नागरिकों से सतर्कता बरतने की चेतावनी प्रशासन ने की है़ साथ ही त्रिसूत्री संकल्पना पर अमल किया जा रहा है़ वहीं दूसरी ओर कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे है़ ऐसे लोगों के खिलाफ 20 व 21 जून को विशेष मुहिम चलायी गई़ इसमें मास्क न पहननेवाले 3 हजार 993 व्यक्तियों से 8 लाख का जुर्माना वसूला गया है़ बुधवार, 1 जुलाई को प्रशासन ने धडक मुहिम चलायी गई़ इसमें मास्क न पहनने, सोशल डिस्टनसिंग का पालन न होना, दूकानो में भिड आदि का समावेश है़ पुरे जिले में एकसाथ राजस्व, पुलिस, नगरपालिका तथा ग्रामविकास विभाग ने कारवाई की़ 10 नगरपालिका तथा ग्रामीण क्षेत्र में चलायी गई मुहिम में 2 हजार 549 दुकानों पर कारवाई करते हुए 100 दुकाने सील की गई़ साथ ही उनसे 1 लाख 98 हजार 200 रुपए का अर्थ दंड वसूला गया़

गुरुवार को भी चलेगी मुहिम – आज विशेष धडक मुहिम प्रशासन ने चलाई़ उक्त मुहिम गुरुवार, 2 जुलाई को भी चलायी जाएगी़ इस लिए नागरिक सरकारी नियमों का पालन करें.

विवेक भीमनवार, जिलाधिकारी

दूकानदार हो रहे शिकार
प्रशासन की कार्रवाई में दूकानदार ही सर्वाधिक पीडित हो रहे है़ किन्तु अन्य जिलो से आवागमन करनेवाले अधिकारी, कर्मचारी व ई पास धारको पर किसी प्रकार की कार्रवाई प्रशासन नहीं कर रहा है़ प्रशासन की इस दोहरी नीति के कारण दूकानदारो में रोषव्याप्त है़  

विभाग   दस्ते   दुकाने  सील   जुर्माना

राजस्व    45   897     8    94,000 

पुलिस    18    109    87   29,000

नप        28   913    05   27,770

ग्राम वि.  47    630   00   47,500
———————————-
कुल     138   2549  100  1,98,200
———————————–