वर्धा

Published: Jun 05, 2020 02:40 PM IST

वर्धाकर्तव्य के साथ निभाया पतिव्रता धर्म, युनिफार्म में किया वटवृक्ष पुजन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

वर्धा. कोरोना महामारी के संकट में अपने कर्तव्य के साथ महिला पुलिस कर्मियों ने पतिव्रता का धर्म बखुभी निभाया़ शुक्रवार की सुबह शहर थाने में ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मियों ने युनिफार्म में ही वटवृक्ष का पुजन कर पति के लंबी आयु के लिए प्रार्थना की़ बता दे कि, एक ओर सर्वत्र कोरोना का संकट छाया हुआ है़ इससे निपटने के लिए सरकारी यंत्रणा काम पर लगी है़ पुलिस कर्मी भी चौबीस घंटे ड्यूटी निभा रहे है़.

शुक्रवार, 5 जून पर्यावरण दिवस व वटपूर्णिमा एकसाथ आयी़ कोरोना के इस संकट में अधिकतम महिलाओं ने घर में ही वटपूर्णिमा पूजन किया़ तो अनेक ठिकाणो पर महिला सोशल डिस्टेन्स का पालन करती दिखाई दी़ ऐसी स्थिति में अपने पतिधर्म का पालन करते हुए शहर थाने की महिला कर्मियों ने भी वटवृक्ष का पुजन किया़ थाने की पुलिस उपनिरीक्षक ज्योती देवकुले के नेतृत्व में पुलिस कर्मी अलका टिपले, संगीता तामगाडगे, प्रीति ढेपे, रंजिता कोडापे अन्य महिला कर्मियो सहित महिला होमगार्ड रेखा नैताम, शुभांगी मेश्राम, सोनम निकुडे ने इस पुजा में हिस्सा लिया़ मास्क पहनकर, सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए युनिफार्म में विधिवत वटवृक्ष की पुजाअर्चा की़ महिला पुलिस कर्मियों के इस अनोखे उपक्रम ने एक नया आदर्श निर्माण किया है़.

कर्तव्य भी जरुरी – टिपले

महिला कर्मी अलका टिपले ने कहा कि, प्रतिवर्ष हम साडी परिधान कर पारंपारिक तरीके से वटपूर्णिमा मनाते है़ किन्तु इस बार कोरोना का संकट होने से कर्तव्य के साथ वटवृक्ष पुजन भी किया़ पतिधर्म के साथ कर्तव्य भी हमारे लिए जरुरी है़ युनिफार्म में वटपूर्णिमा मनाते समय हम गर्व महसूस कर रहे है, ऐसा भी टिपले ने कहा़.

नियमों का पालन करें – पीएसआई

पीएसआई ज्योती देवकुले ने कहा कि, वटपूर्णिमा मनाते समय महिलाए नियमों का पालन करें. अधिक भीड न करते हुए सोशल डिस्टेन्स रखकर पुजा करें. प्रशासन को पुरा सहयोग करें. कर्तव्य पर रहते महिला कर्मियों ने अपने पतिधर्म का पालन किया, यह सराहनिय बात है़.