वर्धा

Published: Jul 19, 2021 12:15 AM IST

Expresswayसमृद्धि महामार्ग पर किसानों की समस्या दूर करें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

वर्धा.  समृद्धि महामार्ग के कारण किसानों के सामने अनेक समस्याएं निर्माण हो गई है़ं  शिकायतों के बावजूद भी सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा़  जिससे विधायक डा़ पंकज भोयर ने पूर्व मुख्यमंत्री तथा विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस से भेंट कर किसानों को आ रही दिक्कतों का चर्चा में बखान किया़  समस्या का तत्काल निराकरण करने की मांग की है.   

समृद्धि महामार्ग से सटे खेतों में जाने के लिए किसानों को मार्ग ही नहीं बचा है़  किसान न्याय के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे है़ं  इस बारे में सेलु व वर्धा तहसील के किसानों की शिकायतें प्राप्त होने के उपरांत जिला प्रशासन, रस्ते विकास महामंडल व राज्य सरकार की ओर प्रयास करने के बावजूद भी समस्या दूर नहीं हुई है, ऐसा विधायक डा़ भोयर ने फडणवीस को बताया. 

किसानों को खेती करना कठिन

समृद्धि महामार्ग के लिए सेलु व वर्धा तहसील के किसानों के खेत बड़े पैमाने पर अधिग्रहीत किए गए है़ं  मार्ग के कारण किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी, ऐसा आश्वासन दिया गया था़  लेकिन महामार्ग का कार्य अंतिम चरण में पहुंचते ही कई समस्याएं निर्माण हुई है़  खेत में जाने के लिए मार्ग नहीं होने से खेती कैसे करें, ऐसा गंभीर प्रश्न निर्माण हो गया है.

खेत में जमा हो रहा पानी

महामार्ग पर संरक्षण दीवार बनाई गई़  लेकिन दीवार के बाजू में पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं किया गया है़  परिणामवश खेत में पानी जमा होकर फसल बर्बाद हो रही है़  जिससे किसानों का बडे पैमाने पर नुकसान हो रहा है़  इस ओर तत्काल ध्यान देने की मांग जोर पकड़ रही है. 

किसानों के साथ धोखा

किसानों को खेत में जाने के लिए महामार्ग के दोनों छोर से 15 फीट का मार्ग देने की बात मान्य की गई थी़  लेकिन प्रत्यक्ष रूप में निर्माणकार्य दौरान सेवापथ का नियोजन नहीं किया गया़  बल्कि सुरक्षा दिवार बनाकर किसानों के लिए खेत में जाने के लिए मार्ग नहीं बचा है़  परिणामवश किसान अगर दुसरों के खेत से आना जाना करें तो विवाद निर्माण होगे़  साथ ही जमीन अधिग्रहण के दौरान 20 आर से जमीन कम रहने पर सरकार वह अधिग्रहीत करेगी, ऐसा भी बताया था़  लेकिन जमीन अधिग्रहीत नहीं की है़  महामार्ग के कारण बोर धरण की वितरकों को हानी पहुंची है़  अनेक जगह वितरक से पानी जाने के लिए मार्ग नहीं होने से किसान सिंचाई सुविधा से वंचित रह गए है़  महामार्ग निर्मिति दौरान अंडर बायपास बनाए गए है़ं  लेकिन जिसका किसानों को लाभ नहीं हो रहा़ समृद्धि महामार्ग विदर्भ विकास के दृष्टीकोण से महत्वपूर्ण है़  फिर भी समस्या जल्द से जल्द दूर करें, ऐसी मांग विधायक डा़ पंकज भोयर ने देवेंद्र फडणवीस से की है.