वर्धा

Published: Oct 04, 2021 01:36 AM IST

Rape Caseकिशोरी से दुष्कर्म का मामला: 2 के खिलाफ FIR दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

वर्धा. किशोरी को प्रेम जाल में फांस कर शादी का झांसा देते हुए मुंबई ले गया़  जहां उसके साथ बार- बार दुष्कर्म किया गया. इसमें किशोरी गर्भवती रही़  प्रकरण में नौ महीने बाद खरांगणा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार नागपुर जिले के काटोल तहसील स्थित वाई निवासी महिला की नाबालिग पुत्री वर्धा के बोथली पांजरा में निवासित थी़  जहां सेलू तहसील के आकोली निवासी मात्र युवक दरबार गुंदी (21) ने उसे अपने प्रेमजाल में फांस लिया़  पश्चात पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर रुक्साना किरण राठौड़ की मदद से मुंबई स्थित विराल वसई इलाके में ले गया़  वहां पर किशोरी से जबरन शारिरीक संबंध बनाये़  पीड़िता मजबूर होकर यह अत्याचार सहन कर रही थी.  

पीड़िता 8 माह की गर्भवती रही 

इस बीच पीड़िता 8 माह की गर्भवती भी रही़  पीड़िता वसई विरार में होने की बात उसके मां को पता चली़  ऐसे में रुक्साना के बहन ने पीड़िता की मां को पुलिस में शिकायत न करने की धमकी दी़  अपनी बेटी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए महिला ने कोंढाली पुलिस थाने में शिकायत की़  मामला पांजरा बोथली का होने से कोंढाली पुलिस ने प्रकरण के दस्तावेज खरांगणा पुलिस को सौंप दिए़  इस आधार पर खरांगणा पुलिस ने मात्र गुंदी व रुक्साना राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी.