वर्धा

Published: Mar 10, 2022 11:07 PM IST

Wildlife Attacks513 बार वन्यजीवों के हुए हमले, 11 माह में 6 की मौत, 29 घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

वर्धा. पिछले कुछ वर्षों से जिले में वन्यजीवों के हमले काफी बढ गए है़. बुधवार की सुबह कारंजा तहसील के कन्नमवारग्राम में बाघ ने युवक की शिकार की़ वन्यजीवों के बढते हमलों के कारण जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है़. जिले में 1 अप्रैल 2021 से अब तक करिब 513 बार हिंसक वन्यजीवों के हमले हुए है़. इसमें 6 लोगों की मौत हुई तो 29 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है़ जबकि 488 मवेशियों को वन्यजीवों ने अपना निवाला बनाया है़.

 बता दें कि, जिले का अधिकांश हिस्सा जंगलों से पटा हुआ है़. साथ ही जिले में बाघ, तेंदुए, जंगली सूअर, भालू आदि हिंसक वन्यजीवों की संख्या भी बढने की जानकारी है़. बाहरी जिलों की सीमा से भी हिंसक पशु वर्धा जिले की सीमा में प्रवेश करते पाये गए है़ पिछले कुछ वर्षों से जिले में वन्यजीवों के हमलें में वृध्दी हुई है़.

जिले से समृध्दी सहित अन्य नेशनल हाईवे गए हुए है़. इनके निर्माण के लिए बडी संख्या में वृक्षों की कटाई की गई़. दूसरी ओर शहरीकरण बढने के साथ साथ जंगलो में मनुष्यो का अतिक्रमण बढ गया है़. इन कारणो से वन्यजीव गांवखेडो की ओर अपना रुख अपनाते नजर आ रहे है़. विशेष कर जंगल से सटे खेत व गांव परिसर में वन्यजीवों का मुक्त संचार हो रहा है़ इससे ग्रामीणें भारी दहशत व्याप्त है़.

पहले वन्यजीव पानी की तलाश में भटकते थे, किन्तु अब जंगल में शिकार न मिलने से यह जीव गांवखेडो तक पहुंच रहे है़ जिले के कारंजा, आर्वी, आष्टी, सेलु तहसील में आये दिन वन्यजीवों के हमलो की घटनाएं सामने आ रही है़ परिणामवश क्षेत्र के किसान व खेतीहर मजदूर खेतों में जाने से कतराते नजर आ रहे़. जिले में अप्रैल 2021 से अब तक करिब 513 बार हमलें होने की जानकारी है़ इसमें 6 लोगों की मौत हुई तो 29 लोग घायल हुए है़. 

फसल नुकसान के 2713 प्रकरण

वन्यजीवो के हमले में मनुष्य हानी के साथ साथ फसलों का भी भारी नुकसान होता है़ हिंसक जीव बडी मात्रा में लहलहाती फसलों पर धावा बोल देते है़ जंगली सुअरो के झुंड खडी फसल बर्बाद कर देते है़ पिछले ग्यारह माह में ऐसे 2 हजार 713 प्रकरण सामने आये है़ पीडित किसानों को करिब 1 करोड 27 लाख 27 हजार 612 रुपयों की मदद वनविभाग ने वितरीत करने की जानकारी है़ 

2.81 करोड की मदद वितरीत

वन्यजीवो के हमले में मृत्यु, घायल व मवेशी की मौत होने पर मदद निधी प्रदान की जाती है़. जिले में पिछले 11 माह में वनविभाग 3235 प्रकरण में करिब 2 करोड 81 लाख 13 हजार 247 रुपए पीडितों को बाटे है़. इसमें 488 पशुओं के नुकसान भरपाई के ऐवज में 53 लाख 21 हजार 966 रु़ दिये गए़ 29 घायलों को 25 लाख 63 हजार 669 रुपए, 5 मृतकों को 75 लाख की मदद प्रदान की गई है़. कन्नमवारग्राम में मृतक के परिजनों नियमानुसार मदद का आश्वासन दिया गया है़. 

वनपरिक्षेत्र प्रकरण मदद निधी

आर्वी 497 32,53,747

आष्टी         302      16,39,847

कारंजा     425      57,90,732

समुद्रपुर           232      54,76,889

हिंगणी 267     17,36,780

तलेगांव 323     19,76,481

खरांगणा 301    26,21,160

वर्धा 888    56,17,611

———————————–

कुल : 3235 2,81,13,247