महाराष्ट्र

Published: Feb 16, 2024 12:53 PM IST

Maharashtra Next CMकौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला CM, देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
महाराष्ट्र सरकार (फ़ाइल फोटो)

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीति (Maharashtra Politics) का अब तक का इतिहास काफी रोचक रहा है, यहां कब क्या हो जाये यह कोई नहीं बता सकता। आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2024) के बाद अगर राज्य में दोबारा महायुति सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा? (Who will become the next CM of Maharashtra) ऐसा ही एक सवाल इस वक्त महाराष्ट्र के सियासी गलियारों सहित आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बारे में जब उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को सवाल किया गया तो उन्होंने तुरंत राजनीतिक रूप से सही जवाब दिया कि ‘मुख्यमंत्री महागठबंधन से होगा। 

महाराष्ट्र का अगला CM कौन? 

उन्होंने कहा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री महायुति से होगा। हम तीनों पार्टियां एक साथ मिलकर इस पर फैसला करेंगे’ इस बारे में उन्होंने आगे कहा कि ‘बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा।’

बता दें कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक निजी मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र की राजनीति पर विस्तार से चर्चा की है। जैसा की हम सब जानते है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और कार्यकर्ताओं का दावा है कि फड़नवीस ही नए मुख्यमंत्री होंगे। ये तो बहुमत की बात है लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? जब ये सवाल देवेन्द्र फडणवीस से पूछा गया तो उन्होंने उस पर कहा कि महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री महागठबंधन से होगा। 

उन्होंने कहा कि संख्या बल के आधार पर ही मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। हम तीनों पार्टियां एक साथ हैं। इस संबंध में हमारे वरिष्ठ नेताओं ने तीनों दलों का विचार कर निर्णय लेंगे। आख़िरकार हमारा उद्देश्य यह कि नेता बड़ा हो, ताकि कार्यकर्ताओं में भी इसका सकारात्मक सन्देश पहुंचे। 

देवेंद्र फडणवीस

BJP के केंद्रीय नेतृत्व की बड़ी भूमिका

बीजेपी के कार्यकर्ता चाहते है कि उनके नेता देवेन्द्र फड़नवीस मुख्यमंत्री बने हैं।  फड़नीस को मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे तो इसके मुताबिक एकनाथ शिंदे के कार्यकर्ताों में और अजित पवार के कार्यकर्ताओं से उम्मीद से काम तालियां बजेंगी। आख़िरकार उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि शिंदे ही मुख्यमंत्री बनें। लेकिन आख़िरकार हम तीनों ही इसका फ़ैसला करेंगे। इसमें बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की बड़ी भूमिका होगी। 

इन सबके बीच उल्लेखनीय बात यह है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले अब तक अक्सर यह दावा करते रहे हैं कि देवेन्द्र फडणवीस ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनके अलावा बीजेपी के अन्य नेता भी यही राय व्यक्त करते हैं। इससे मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए अजीब स्थिति पैदा हो गई है। जी हां माना जा रहा था कि शिवसेना से बगावत के बाद बनने वाली सरकार में फड़नवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन अप्रत्याशित रूप से यह एकनाथ शिंदे को प्राप्त हुआ। 

चन्द्रशेखर बावनकुले-देवेन्द्र फड़नवीस

इसके बाद फड़णवीस ने इस सरकार से बाहर रहने का फैसला किया। लेकिन पार्टी नेताओं के दबाव के कारण उन्हें सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करना पड़ा। ऐसे में अब यह देखना दिलचप्स होगा कि महायुति के इस सरकार में मुख्यमंत्री पद किसे मिलता है। फिलाहल इस बात पर सबकी नजरें है।