महाराष्ट्र

Published: Sep 14, 2022 12:44 AM IST

Amruta Fadnavisअमृता फडणवीस के फेसबुक पेज पर अभद्र टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के फेसबुक पेज पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में साइबर पुलिस विभाग ने 50 वर्षीय एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार की गई महिला की पहचान स्मृति पांचाल के रूप में की गयी है। स्मृति पिछले दो वर्षों से कई फर्जी अकाउंट का उपयोग करके अमृता फडणवीस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रही थी। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार स्मृति पांचाल ने कथित तौर पर फेसबुक पर 53 फर्जी अकाउंट और 13 जी-मेल अकाउंट बनाए हुए थे।

एक स्थानीय अदालत ने उसे बृहस्पतिवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस हरकत के पीछे उसके मकसद की जांच कर रही है। पुलिस ने स्मृति पांचाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।