यवतमाल

Published: Oct 31, 2020 04:01 PM IST

यवतमालमहिला मोर्चा ने दी पुलिस थाने पर दस्तक, धामणी की घटना के विरोध में प्रदर्शन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मारेगाव. मारेगांव तहसील के धामणी में एक 5 वर्षिय मासूम लडकी पर दुष्कर्म किया और मानवता को अपमानित किया. ऐसे व्यक्ति को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर मारेगाव तहसील भारतीय जनता पार्टी महिला आघाडी की ओर से पुलिस थाने पर निषेध मोर्चा निकाला गया. इस समय मारेगांव पुलिस थाने में पुलिस निरीक्षक मंडलवार को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया.

विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार के मार्गदर्शन में यवतमाल जिला महिला आघाडी की अध्यक्षा मायाताई शेरे, तालुका महिला अध्यक्षा सुनीता ताई पांढरे के नेतृत्व में भाजपा महिलाओं का भव्य मोर्चा नगर पंचायत के प्रांगण से शुरु हुआ. वहां से मोर्चा पुलिस थाने तक पहुंचा. इस समय 26 अक्तूबर को एक 5 वर्षिय मासूम लडकी से दुष्कर्म करनेवाले व्यक्ति को तत्काल फांसी देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. यदि सरकार इस अपराधी को दंडित करने में असमर्थ है, तो अपराधी को हमें सौंप दें और हम उसे दंडित करेंगे. अगर आरोपी को तत्काल सजा नहीं दी गई तो भाजपा महिला मोर्चा बडा आंदोलन शुरू करेगा, ऐसी चेतावनी भाजपा महिला आघाडी की ओर से दी गई. इस समय महिला, युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ते मुंह पर मास्क लगाकर मोर्चा में शामिल हुए. महिला पदाधिकारियों ने पुलिस निरीक्षक से तालुका में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास करने का भी अनुरोध किया. इस समय भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता  एवं तहसील महिलाएं बडी संख्या में उपस्थित थी.