उत्तर भारत

Published: May 28, 2022 06:38 PM IST

Bihar Acid Attackबिहार के मुज्जफरनगर में घर में सो रही नाबालिक लड़की पर तेजाब से हमला, अस्पताल में भर्ती

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representable Photo

नई दिल्ली: बिहार के मुज्जफरनगर में फिर एक लड़की एसिड अटैक का शिकार बन गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जानकरी के मुताबिक, यह घटना बिहार के कुढ़नी के फकुली ओपी के एक गांव में गुरुवार देर रात की है। रत के अंधेरे में बदमाशों ने उसके बदन पर एसिड झोंक दिया और मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि, इस हमले में पीड़िता का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। पीड़िता को गंभीर हालत में उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।  इस घटना से पीड़िता और उसके परिजन गहरे सदमे में हैं। आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

ख़बरों के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 17  साल है। यह घटना गुरुवार रात को हुई है। कुछ बदमाश आए और उन्होंने लड़की के ऊपर एसिड झोंक दिया  और फरार हो गए। दर्द से पीड़िता चिल्लाने लगी। जब परिजनों ने उसकी चीखें सुनी तब वे उसके कमरे में आए। उसे आनन फानन में एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां  उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। पिता शहर की एक दुकान में काम करते हैं। उसने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है।

वेस्ट मुजफ्फरपुर के डीएसपी अभिषेक आनंद, ने बताया कि, फाकुली ओपी इलाके में तेजाब हमले का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल की टीम भी बुला ली गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।