उत्तर भारत

Published: May 24, 2022 05:55 PM IST

Uttarakhand Politicsआप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार रहे अजय कोठियाल भाजपा में शामिल, पिछले दिनों दिया था पार्टी से इस्तीफा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

देहरादून: विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे अजय कोठियाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष सतीश कौशिक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कोठियाल ने पिछले हफ्ते आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है। उससे ऐसा लगता है कि उत्तराखंड में आप का कोई भविष्य नहीं है।

अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा था कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है। कोठियाल के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया है।