उत्तर भारत

Published: Dec 29, 2021 06:16 PM IST

Punjab Election 2022पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव, कृषि कानूनों के वापस होते ही नेताओं का BJP में शामिल होने की लगी होड़

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा तीनों कृषि कानूनों (Agriculture Bill) के वापस लेने के बाद से पंजाब की राजनीति पूरी तरह बदल गई है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के नेताओं का हर जगह जहां विरोध किया जा रहा था, वहीं अब भाजपा में शामिल होने के लिए नेताओं की होड़ लग गई है। इन नेताओं कांग्रेस, आप और शिरोमणि अकाली दल के कई मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित कई बड़े नेता शामिल है। इसी क्रम में कई नेता और विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 

यह नेता हुए भाजपा में शामिल 

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व नेता जगदीप सिंह नकई रविप्रीत सिंह सिद्धू, हरभाग सिंह देसु और कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री व पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्य के प्रभारी महासचिव दुष्यंत गौतम और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की उपस्थिति में इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

नकई पंजाब अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के प्रमुख संसदीय सचिव रह चुके हैं। वह दो बार मानसा से विधायक भी रहे हैं। शेखावत ने इस अवसर पर पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिस पंजाब के स्मरण पहले खुशहाली के तौर पर होता था, जिसका देश की अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान होता था उसे आज ड्रग, रेत व शराब माफियाओं व आर्थिक बदहाली के लिए जाना जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन नेताओं के आने से भाजपा की ताकत निश्चित तौर पर बढ़ेगी। नया पंजाब बनाने का हमारा लक्ष्य है और इसमें इन नेताओं का आना सहायक होगा।” बलूनी ने कहा कि पंजाब के राजनीतिक कार्यकर्ता लगातार भाजपा में रूचि ले रहे हैं और सदस्यता भी ग्रहण कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि वहां हवा किस ओर बह रही है।

कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल 

विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। पार्टी के कई मौजूद विधायक और नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी को  बड़ा झटका कांदिया से विधायक फ़तेह सिंह बाजवा भाजपा में शामिल हो गए हैं। फ़तेह कांग्रेस के कद्द्वार नेता और राज्य सभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई हैं। फ़तेह के साथ हरगोबिंदसिंह से विधायक बलबीर सिंह लड्डी भी पार्टी में शामिल हो गए हैं।