उत्तर भारत
Published: Nov 21, 2021 04:43 PM ISTRajasthan Cabinet Expansionअशोक गहलोत मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पायलट गुट के पांच विधायकों सहित 15 ने ली मंत्री पद की शपथ
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पिछले कई दिनों से चल रही चर्चाओं के बीच आखिर रविवार को अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gahlot Government) की मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। जयपुर स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस मंत्रिमंडल विस्तार में सचिन पायलट (Sachin Piolet) गट के पांच विधायकों को शामिल किया गया है।
इन विधायको ने ली मंत्री पद की शपथ:
- हेमाराम चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ। सचिन पायलट गुट के हैं हेमाराम।
- रामलाल जाट ने ली मंत्रिपद की शपथ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है रामलाल। कई बार विवादों में रहे हैं।
- डॉ. महेश जोशी ने ली मंत्रिपद की शपथ। वह कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। हवामहल विधानसभा से हैं विधायक। चीफ व्हिप की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सीएम गहलोत के करीबी माने जाते हैं।
- विश्वेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राजघराने से हैं और राजस्थान के बड़े नेता माने जाते हैं। सर्वसमाज को एक साथ लाने में इनकी अहम भूमिका मानी जाती है।
- रमेशचंद्र मीणा ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं, दोबारा मंत्री बनाया गया है। सपोटरा से विधायक हैं।
- ममता भूपेश बैरवा ने मंत्रिपद की शपथ ली। सिकराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। महिला कांग्रेस की महासचिव भी रह चुकी हैं।
- भजनलाल जाटव ने मंत्रिपद की शपथ ली। कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। वैर विधानसभा क्षेत्र से हैं विधायक हैं।
- टीकाराम जूली ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। अलवर ग्रामीण से विधायक हैं। इनके पास पहले भी श्रम मंत्रालय का प्रभार था।
- गोविंदराम मेघवाल ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। खाजूवाला से विधायक हैं। पूर्व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।
- शकुंतला रावत ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। बानसूर से विधायक हैं। सीएम गहलोत के खेमे से हैं। महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव भी रह चुकी हैं।
- बृजेंद्र ओला ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। झुंझुनू से विधायक हैं। सचिन पायलट खेमे से हैं ओला। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी जीत चुके हैं।
- मुरारीलाल मीणा ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। दौसा से विधायक मीणा सचिन पायलट खेमे से हैं। पहले भी मंत्री रह चुके हैं मीणा।
- राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। उदयपुरवाली से विधायक राजेंद्र गुढ़ा पर्यटन मंत्री रह चुके हैं और गहलोत खेमे से हैं।
- जाहिदा खान ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। कामां से विधायक हैं जाहिदा। दूसरी बार मंत्री बनी हैं। अशोक गहलोत खेमे की हैं।