उत्तर भारत

Published: Jul 02, 2020 08:57 AM IST

असम बाढ़असम: बाढ़ से सात और लोगों की मौत, 15 लाख निवासी प्रभावित

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

 गुवाहाटी. असम में बाढ़ और इससे संबंधित घटनाओं में सात और लोगों की मौत हो गई जबकि विभिन्न स्थानों पर तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने के साथ ही करीब 15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ में 33 लोगों ने जान गंवायी हैं जबकि 24 लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बुधवार को बारपेटा जिलें में तीन व्यक्तियों की और धुबरी, नगांव और नालबाड़ी में एक-एक व्यक्ति की बाढ़ जनित घटनाओं में मौत हो गयी जबकि कछार जिले में भूस्खलन में 50 वर्षीय एक व्यक्ति मारा गया। अधिकरण ने बताया कि राज्य के 33 में से 23 जिलों में रहने वाले लगभग 14.95 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से उपर बह रही हैं।