उत्तर भारत

Published: Nov 10, 2021 04:48 PM IST

Punjab Congressचुनाव से पहले आप को बड़ा झटका, भटिंडा ग्रामीण से विधायक रुपिंदर कौर रूबी कांग्रेस में हुई शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भटिंडा ग्रामीण से विधायक रुपिंदर कौर रूबी आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

ज्ञात हो कि, रुपिंदर कौर ने कल ही पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। रूबी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘अरविंद केजरीवाल, आप संयोजक, और भगवंत मान जी, आपको सूचित किया जाता है कि मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। धन्यवाद, रूपिंदर कौर रूबी (विधायक, बठिंडा ग्रामीण)।’’

कांग्रेस में शामिल होने के बाद रूबी ने कहा, “कांग्रेस पंजाब के आम लोगों के लिए काम कर रही है और हर सच्चा पंजाबी इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहता है।”