उत्तर भारत

Published: Apr 03, 2021 05:56 PM IST

Bihar Politicsपप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी में बड़ी सेंध! जाप के कई बड़े नेता RJD में होंगे शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पटना. बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद नेताओं का दल बदल अभियान चल रहा है। जिसकी अगुवाई तेजस्वी यादव कर रहे हैं। तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल थर्ड फ्रंट के नेताओं अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। इससे पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) में शामिल होने से पहले उनकी पार्टी के 30 से अधिक राज्य एवं जिला स्तर के पदाधिकारी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए थे।

वहीं अब राजद ने पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी (जाप) में जबरदस्त सेंध लगाई है। जिसके बाद अब कल यानी 4 अप्रैल को जाप के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार सिंह उर्फ भोला एवं युवा जाप के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पांडेय समेत कई नेता राजद में शामिल होने वाले हैं।

इसके अलावा जाप के संतोष शाही और केशव कुमार भी अपने समर्थकों के साथ राजद में शामिल होने जा रहे हैं। इन सभी नेताओं को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पटना के राजद कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सदस्यता दिलाएंगे।