उत्तर भारत

Published: May 13, 2022 05:47 PM IST

Mohali Rocket Attackमोहाली राकेट ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा; ब्लास्ट के पीछे ISI का हाथ, अब तक 6 गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

चंडीगढ़: मोहाली रॉकेट हमले (Mohali Rocket Blast) में बड़ा खुलासा किया गया है। इस मामले को लेकर डीजीपी वीके भावरा (DGP V.K. Bhavra ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी जानकारी जानकरी दी है।  डीजीपी वीके भावरा ने कहा कि, ‘पंजाब के मोहाली में पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर RPG हमले प्रमुख इंसान लखबीर सिंह लांडा (Lakhbir Singh Landa) की पहचान की है। यह हरिंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी है। यह तरनतारन ज़िले का रहने वाला है। यह 2017 में कनाडा चला गया था। इसके पाकिस्तान ISI से करीबी रिश्ते हैं।’

 ISI के सपोर्ट से घटना को दिया गया अंजाम 

उन्होंने कहा कि,’ ISI के सपोर्ट से बब्बर खालसा और रिंदा ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले की जांच में पता चला कि निशान सिंह और चढ़त सिंह इनके साथ मिले हुए थे।’ यह भी तरनतारन का रहने वाला है। इसको कुछ दिन पहले फरीदकोट पुलिस ने गिरफ़्तार किया था।’ 

निशान सिंह ने RPG अरेंज किया

डीजीपी के अनुसार,  निशान सिंह ने RPG अरेंज किया, उस पर 14-15 केस हैं. बलजिंदर सिंह रैंबो ने AK 47 अरेंज की और चढ़त सिंह को मुहैया करवाई।  उन्होंने कहा कि 7 मई को ये लोग मोहाली पहुंचे। इन लोगों ने मोहाली में वेव हाइट्स में रहने वाले जगदीप सिंह कंग को लॉजिस्टिक मुहैया कराई। चढ़त सिंह और कंग ने रेकी की। 

अभी तक 6 लोग गिरफ़्तार

भावरा ने बताया कि, ‘हमने अभी तक 6 लोगों को गिरफ़्तार किया है। जिसमें कंवर बाथ, बलजीत कौर, बलजिंदर, अनंतदीप सोनू, जगदीप कंग और निशान सिंह है। हम नोएडा से मोहम्मद नसीम और शरफ राज को पूछताछ के लिए लाए हैं। चरत सिंह व 2 अन्य ने इस घटना को अंजाम दिया था। अभी इनकी गिरफ़्तारी नहीं हुई है।’

यह है मामला 

उल्लेखनीय है कि, बीते सोमवार को मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया (इंटेलिजेंस) इकाई के मुख्यालय की बिल्डिंग पर सोमवार की शाम को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से हमला किया था। इस दौरान वहां से तेज धमाके की आवाज सुनी गई थी ,यही नहीं हमले में बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के शीशे टूट गए थे। पंजाब पुलिस ने  इस घटनाके बाद आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी थी।वहीं  पुलिस ने हमले के बाद हमले में इस्तेमाल किया लॉन्चर भी बरामद कर लिया था।