उत्तर भारत

Published: Dec 14, 2021 05:59 PM IST

Punjab Election 2022कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अमरिंदर सिंह की नई पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद समेत कई नेता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: @ANI/ Twitter

चंडीगढ़: पंजाब चुनाव को पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह थेकेदार, प्रेम मित्तल, फरजाना आलम और राजविंदर कौर भगीके और कुछ अन्य स्थानीय नेता आज कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए है।

बता दें कि इससे पहले पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़ नई पार्टी का गठन किया था। अपनी पार्टी में नए नेताओं को शामिल करने पर, अमरिंदर ने ट्वीट किया, “आज पंजाब लोक कांग्रेस में कई प्रमुख पंजाबियों का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है”

Happy to welcome many prominent Punjabis into the Punjab Lok Congress fold today. pic.twitter.com/qyYc1BEepo

— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) December 14, 2021

पंजाब लोक कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि लुधियाना से दो बार सांसद रहे अमरीक सिंह अलिवाल और कांग्रेस के पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार तथा शिअद के पूर्व विधायक प्रेम मित्तल, फरजाना आलम और राजविंदर कौर भागिके, अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इनके अलावा जगमोहन शर्मा और सतवीर सिंह पल्ली झिक्की तथा पंजाब आर्थिया संगठन के अध्यक्ष विजय कालरा ने भी पार्टी का दामन थामा है। पार्टी के बयान में कहा गया कि शामिल होने वाले अन्य नये लोगों में सम्मुख सिंह मोखा, अनूप सिंह भुल्लर, संजीव बिट्टू, अश्विनी कुमार, नितिन शर्मा बटाला और राजदीप कौर भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को धमकाने के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओ के इशारे पर पंजाब पुलिस पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का काम कर रही है। वर्दी में ऐसे गुंडों पर भारी पड़ने के लिए वे सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री पुलिस द्वारा पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के कार्यकर्ताओं को रोकने की खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जो मालवा क्षेत्र में पोस्टर लगा रहे थे।