10:54 AMOct 22, 2020
BJP ने अपने संकल्प पत्र में 11 संकल्प किए

BJP ने अपने संकल्प पत्र में 11 संकल्प दिए  हैं। इनमें सबसे पहला है कि अगर सत्ता में आए तो कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। BJP ने अपने संकल्प पत्र में 19 लाख नौकरी देने का भी वादा उन्होंने किया है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रवाद और विकास हमारा सबसे बड़ा वादा है। 

  1. •    कोरोना का टीका जैसे ही ICMR द्वारा जारी किया जाएगा, हर बिहारवासी का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
  2. •    मेडिकल इंजीनियरिंग समेत सभी तकनीकी कोर्स को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराएंगे।
  3. •    सभी विद्यालयों में एक साल में तीन लाख नई नियुक्ति का वादा। 
  4. •    एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा। 
  5. •    2022 तक 30 लाख लोगों को पक्के मकान देने का वादा। 
  6. •    19 लाख नए रोजगार देने का वादा। 
  7. •    दरभंगा में एम्स अस्पताल बनाने का वादा। 

10:25 AMOct 22, 2020
कुछ ही देर में BJP का विजन डॉक्यूमेंट सामने

अब से कुछ ही समय में BJP का विजन डॉक्यूमेंट सामने होगा। पटना में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य बड़े बीजेपी नेता इसे आज रिलीज करेंगे। 

10:20 AMOct 22, 2020
बीजेपी का बिहार विजन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य कई बड़े नेता आज यानी गुरुवार को पटना में ही मौजूद होंगे। वहीं पार्टी का  विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जाएगा। बीजेपी से पहले कांग्रेस और लोजपा ने भी अपना विजन डॉक्यूमेंट हाल ही में जारी कर दिया था। बता दें कि BJP और JDU इस बार मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। जहाँ 122 सीटों पर JDU + HUM और 121 सीटों पर BJP + VIP के उम्मीदवार खड़े हैं। 


पटना. जहाँ एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar VidhanSabha Election) को लेकर बिहार में राजनीति अपने उफान पर है। वहीं इस चुनाव के लिए समस्त राजनितिक पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं। जहाँ पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ एक हफ्ते का वक्त ही रह गया है। वहीं इन सबके मध्य आज यानी गुरूवार को बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना विज़न डॉक्यूमेंट जारी करने वाली है। बता दें कि इसके पहले NDA ने अपने गठबंधन का एक विज़न डॉक्यूमेंट जारी कर चुकी है। वहीं आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य बीजेपी नेता पटना में बीजेपी का विज़न डॉक्यूमेंट जारी करेंगे।