उत्तर भारत

Published: May 04, 2023 09:01 PM IST

Shimla Nagar Nigam Chunav 2023शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत, जेपी नड्डा के गृह राज्य में बीजेपी की करारी हार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) ने बृहस्पतिवार को शिमला नगर निगम (Shimla Municipal Corporation) चुनाव में अपना परचम लहराया है। सबसे पुराणी पार्टी ने कुल 34 में से 24 वार्डों पर जीत हासिल कर दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारी शिकस्त दी है। इससे पहले शिमला नगर निगमे पर भाजपा का कब्जा था।

शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि भाजपा ने नौ वार्डों पर जीत हासिल की है जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सिर्फ एक वार्ड पर जीत दर्ज करने में सफल रही। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 34-34 उम्मीदवार खड़े किए थे और माकपा ने चार उम्मीदवार खड़े किए थे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को हुए एसएमसी चुनावों में 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली है। सभी नौ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव हार गए हैं। चुनावी मैदान में कुल 102 प्रत्याशी थे।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में 68 में से 40 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा ने वर्ष 2017 के एसएमसी चुनावों में 32 वर्ष में पहली बार 17 वार्ड जीतकर नगर निकाय कांग्रेस से छीन लिया था। (भाषा इनपुट के साथ)