उत्तर भारत

Published: Dec 12, 2022 07:55 PM IST

Haryanaहरियाणा: 4 अज्ञात लड़कों ने बंदूक की नोक पर 4 पेट्रोल पंपों में लूटपाट, सेल्समैन घायल, देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Video Screengrab

चंडीगढ़: हरियाणा के रेवाड़ी में बीती रात अज्ञात लड़कों द्वारा लूटपाट की घटना सामने आई है। यहाँ कुछ लड़कों ने बंदूकों की नोंक पर चार पेट्रोल पंपो लूटपाट की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस बीच रेवाड़ी के एसएचओ विजेंद्र ने कहा कि, कल एक गाड़ी में 4 लड़के पेट्रोल पंप पर आए और गन पॉइंट पर पैसे छीनकर फरार हो गए। उन्होंने लगभग 7-8 मिनट में पेट्रोल पंप को लूटा। इन चारों ने करीब 1 लाख 5 हजार रुपए लूटे हैं। इन सभी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किये इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, पेट्रोल पंप पर अचानक एक स्विफ्ट कार आकर रुकती है और पिछली सीट से दो लड़के बंदूक लिए उतरते हैं और पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तान देते हैं। लड़कों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। इसके बाद दो और लड़कों को अगली सीट से निकलते देखा जा सकता है, और इन दोनों लड़कों के हाथ में भी पिस्टल हैं।

बदमाशों ने फायरिंग की

ख़बरों के अनुसार, बंदूक की नोंक पर अज्ञात लड़कों ने चार अलग-अलग पेट्रोल पंपों के कर्मचारियों से एक लाख से ज्यादा रुपए लूटकर लेकर गए।  रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला दिल्ली-जयपुर हाईवे का है, जहां बदमाश लड़कों ने चार पेट्रोल पंपों में एक के बाद एक में लूटपाट को अंजाम दिया। बताया यह भी जा रहा है कि, इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की है। गोलीबारी के दौरान पेट्रोल पंप का एक सेल्समैन भी छर्रे लगने से घायल हो गया। एक साथ इतने पेट्रोल पंप पर लूटपाट की घटना ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है।