उत्तर भारत

Published: Oct 31, 2022 09:27 PM IST

Himachal Assembly Elections 2022हिमाचल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने चार पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं को किया निष्कासित

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

शिमला. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Elections) से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने पांच नेताओं के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। पार्टी अपने चार पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

भाजपा ने सोमवार को कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकांश उम्मीदवारों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के इन पांच कार्यकर्ताओं को अगले 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

भाजपा के जिन नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है उनमें पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, पूर्व विधायक किशोरी लाल, पूर्व विधायक मनोहर धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार और पूर्व विधायक केएल ठाकुर शामिल हैं। बता दें कि भाजपा ने कई विधायकों को टिकट नहीं दिया है। जिससे कई नेता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे हैं।

गैरतलब है कि, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होने वाला है, जिसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। हिमाचल चुनाव में नामांकन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। वहीं, उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा था कि, हिमाचल प्रदेश में कुल 55.07 लाख वोटर हैं। प्रदेश में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बीजेपी को इस बार कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भी चुनावी जंग लड़नी है।