उत्तर भारत

Published: Mar 20, 2022 06:23 AM IST

Himachal Pradesh Newsहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दावा- कांग्रेस का भारतीय राजनीति से हो जाएगा सफाया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने दावा किया है कि भारत में कांग्रेस (Congress) का राजनीतिक रूप से सफाया हो जाएगा।  उन्होंने शुक्रवार की रात को यह भी दावा किया कि भाजपा राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी और ‘मिशन रिपीट 2022′ के लक्ष्य को पूरा करेगी क्योंकि हिमाचल प्रदेश सहित भारत के लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ उसकी जनहित की नीतियों की वजह से है। 

सुजानपुर टीरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के चार दिवसीय होली उत्सव के समापन समारोह से इतर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस राज्य में नकारात्मक राजनीति कर रही है लेकिन इससे उसे चुनाव में लाभ नहीं होगा और इसका नतीजा वहीं होगा जो हाल में हुए कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव में हुआ है। 

उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक परिदृश्य से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने इस समय मंत्रिमंडल में फेरबदल से भी इनकार किया।(एजेंसी)