उत्तर भारत

Published: Jun 27, 2020 09:26 PM IST

महामारीजम्मू कश्मीर में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 93 पहुंची

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हो जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 93 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले में 45 वर्षीय एक महिला की शनिवार को एसकेआईएमएस अस्पताल में मौत हो गई। उच्च रक्तचाप और अन्य रोगों के साथ उसे बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर जिले के सोपोर इलाके की 70 वर्षीय एक महिला की शुक्रवार देर रात यहां एसएमएचएस अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला को बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे फेफड़ों का रोग तथा निमोनिया था।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को महिला का नमूना लिया गया और इसमें वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। इन दो मौतों के साथ ही जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 93 हो गई है। (एजेंसी)