उत्तर भारत

Published: Jul 11, 2021 09:00 AM IST

Heat Waveपंजाब, हरियाणा में लोगों को नहीं मिली भीषण गर्मी से राहत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

चंडीगढ़. हरियाणा (Haryana) और पंजाब (Punjab) में शनिवार को भी लोगों को भीषण गर्मी (Heat Wave) से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के नारनौल शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 38.2 डिग्री और अंबाला में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रोहतक, गुरुग्राम और भिवानी में अधिकतम तापमान क्रमश: 40.1, 40.7 और 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक है।

इस बीच पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.5, 37.1 और 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अमृतसर में 16 मिमी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। (एजेंसी)