उत्तर भारत

Published: Jul 04, 2021 05:35 PM IST

Uttarakhand Politicsपुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल बीबी रानी मौर्य ने दिलाई पद और गोपिनयता की शपथ

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) उत्तराखंड (Uttarakhand) के 11 वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। रविवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (Babyrani Maurya) ने उन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी के साथ सभी पुराने 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली। खटीमा विधानसभा सीट (Khatima Assembly Election) से विधायक धामी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। 

पिछली सरकार जो विधायक मंत्री थे, उन सभी 11 मंत्रियों को फिर से मंत्री बनाया गया है। जिन्हें शपथ दिलाई गई है, उनमें कैबिनेट में सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, धनसिंह रावत, स्वामी यतीश्वरा नंद शामिल हैं। 

सभी होंगे कैबिनेट मंत्री 

पुष्कर धामी ने अपने मंत्रिमंडल में किसी को राज्यमंत्री नहीं बनाया है, सभी मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। इसी के साथ साथ त्रिवेंद्र और तीरथ की तरह धामी ने भी सतपाल महाराज को दूसरे नंबर के मंत्री के तौर पर रखा है। 

ज्ञात हो कि, गुरुवार को तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक नियमों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद शनिवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को दल का नेता चुना गया। जिसकी घोषणा केंद्रीय कृषि मंत्री और पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने की। 

जानिए कौन है पुष्कर सिंह धामी 

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड विधानसभा में खटीमा सीट से विधायक हैं। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। कुमांयु क्षेत्र से संबंध रखने वाले पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की सियासत में एक कद्दावर राजपूत चेहरा हैं। राज्य के पहाड़ी और तराई दोनों की इलाकों में पुष्कर सिंह धामी की अच्छी पकड़ हैं। वर्तमान में वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हैं।  

पिथौरागढ़ के टुंडा गांव में जन्म लेने वाले धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। धामी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1990 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वह   2008 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

पुष्कर सिंह ने 2012 में पहली बार राज्य की खटीमा सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बने। 2017 के चुनाव में वह इसी से सीट से दूसरी बार विधानसभा के सदस्य बने। 2019 में भाजपा ने उन्हें उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बनाया गया।